Bank Holiday: अगर आपको है बैंक से जुड़ा कोई काम तो जल्द निपटा लें, 11 दिनों में आठ दिन बैंक रहेंगे बंद... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Bank Holiday: अगर आपको है बैंक से जुड़ा कोई काम तो जल्द निपटा लें, 11 दिनों में आठ दिन बैंक रहेंगे बंद…

देश

Bank Holiday: अगर आपको है बैंक से जुड़ा कोई काम तो जल्द निपटा लें, 11 दिनों में आठ दिन बैंक रहेंगे बंद…

Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तोआप के लिए काम की खबर है। अगले कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। अगर ऐसे में आपने अपना काम नहीं किया तो काम लंबे समय के लिए लटक सकता है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर महीने के खत्म होने में अब महज 11 दिनों (21-31 अक्टूबर) का समय बचा है लेकिन इन 11 दिन में लाइन से एक के बाद एक त्योहार या अवकाश होने की वजह से कई दिन बैंक बंद रह सकते है।

मिली जानकारी के अनुसार त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। अक्तूबर महीने के आने वाले 11 दिनों में दुर्गा पूजा, दशहरे की धूम रहेगी।आरबीआई के बैंक हॉलीडे (Bank Holiday) कैलेंडर के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में दुर्गा पूजा के चलते अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा पर कई राज्यों में 25, 26 और 27 अक्तूबर तक बैंक बंद रहेंगे। वहीं दुर्गा पूजा के बाद आने वाले दशहरा को लेकर भी विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा इस महीने के अंत में सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती को लेकर भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। चलिए जानते हैं की आखिर किस दिन और कहां बैंक बंद रहेंगे।

कब और कहां बैंक रहेंगे बंद?

21 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता 23 अक्टूबर दशहरा/शस्त्र पूजा/दुर्गा पूजा/ विजयादशमी अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम 24 अक्टूबर दशहरा/दशहरा (विजयादशम)/दुर्गा पूजा हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर, पूरे भारत बैंक बंद रहेंगे 25 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक 26 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर 27 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक 28 अक्टूबर चौथा शनिवार देश भर में बैंक हॉलीडे 28 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा कोलकाता 29 अक्टूबर रविवार देश भर में बैंक हॉलीडे 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन अहमदाबाद

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link