देहरादून
Dehradun Accident: दर्दनाक हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 27 वर्षीय सेना के जवान की मौत, एक घायल…
उत्तराखंड हर दिन हादसे बढ़ते जा रहे है। देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां सेंट्रियो मॉल के सामने भीषण दो वाहनों की टकर हो गई, हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई है। जवान का साथी घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोतवाली नगर देर रात का है। यहां सेंट्रियो मॉल के बाहर एक कंटेनर ट्रक से टकराकर बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें कार सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे, स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए घायलों को मैक्स हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार दूसरे व्यक्ति का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। कंटेनर चालक एक्सीडेंट के पश्चात मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान सृजन पांडे उम्र 27 वर्ष पुत्र परमात्मा पांडे निवासी 4/79 गोमती नगर लखनऊ के रूप में हुई है। वह थल सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त थे। उनकी हाल तैनाती 201 इंजीनियर रेजिमेंट क्लेमेंट टाउन में थी। घायल की पहचान सिद्धार्थ मेनन पुत्र कुमार मेनन निवासी देहराखास, पटेल नगर, उम्र 26 वर्ष। के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






