देहरादून
Uttarakhand News: आवारा गायों के लिए प्रदेश के हर जिले में बनेंगे गौसदन, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश…
उत्तराखंड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए धामी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण करने के लिए समयसीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए।
अक्सर आपको कहीं ना कहीं निराश्रित या फिर पालतू गाय घूमते हुए नजर आती है। जिनकी वजह से सड़क में कई बार जाम की समस्या या फिर लोगों इनकी वजह से घायल हो जाते हैं। जिससे स्थानीय जनता काफी परेशान हो रही है इसके लिए उत्तराखंड सरकार अब गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण पर कार्य करने जा रही है।
बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश को गौसदनों की दृष्टि से सैचुरेट करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों को शीघ्र से शीघ्र गौसदनों का विस्तारीकरण एवं स्थापना आदि कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौसदनों तक पशुओं को ले जाने के लिए हाइड्रोलिक वाहनों की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जहां नए गौसदनों का निर्माण होना है उसके भूमि चिन्हांकन के कार्य सहित डीपीआर तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत की जाए तथा जिला योजना में भी गौसदनों के लिए बजट मद की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम एवं निदेशक शहरी विकास नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



