उत्तराखंड
ACCIDENT: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने युवती को रौंदा, मौत…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर हल्द्वानी से आ रही है। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन ने मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही युवती को रौंद दिया।जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। जवान बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार कार ने एक युवती को रौंद दिया।बताया जा रहा है कि युवती मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, इस दौरान एक अनियंत्रित कार ने तेज टक्कर मार दी। जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, टक्कर मार पर कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुँची ने युवती को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया है। मृतक युवती की पहचान आशा निवासी धारचूला, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। वहीं पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है, मौके से कार को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


