उत्तराखंड
फोरलेन सड़क निर्माण के कार्य में शिकायत मिलने पर डीएम ने दिए ये कड़े निर्देश, इस गांव में सुनी जन-समस्याएं…
नैनीताल : जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को विधानसभा लाल कुआं के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मोतिनगर में निर्माणाधीन चिकित्सालय के निर्माण कार्यदाई विभाग पेयजल जल निगम के अधिकारी को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यो की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
एनएच द्वारा बनाए जा रहे फोरलेन सड़क निर्माण के कार्य में शिकायत मिलने पर शनिवार को जॉइंट निरीक्षण कराने के बाद विवाद को जल्द सुलझाने को कहा। उन्होंने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन मैं विगत दिनों गोला नदी से हुए भू-कटाव मे होने वाले सुरक्षा कार्यो, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नया गांव लछमपुर, आंगनबाड़ी केंद्र, जल जीवन मिशन के अंतर्गत है ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्यो के अलावा हिम्मतपुर नकेल पुर गांव को जोड़ने वाला सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुुल के कार्यों एव गांव को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के अलावा विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पुल एवं एप्रोच रोड के कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए।
डीएम ने हिम्मतपुर गांव में जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को मौके पर ही सुनकर निस्तारण किया, इस दौरान जंगली जानवरों से सुरक्षा, जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान निर्माण कार्य आधा अधूरा के कारण ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी, नालियों की मरम्मत एवं सफाई, आधार केंद्र सेंटर खोलने,आदि 50 से अधिक जन-समस्याएं प्राप्त हुई। डीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत आम जनमानस से समन्वय बनाते हुए समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



