देश
Job Alert: इंडियन कोस्ट गार्ड में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन…
Job Alert: भारतीय तट रक्षक बल में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बताया जा रहा है कि ICG द्वारा यांत्रिक/ नाविक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। जो भी उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) और यांत्रिक भर्ती 2023 में शामिल होना चाहते हैं वे 8 सितंबर 2023 से आवेदन पत्र भर सकेंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2023 तय की गयी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने से पहले योग्यता की जानकारी अवश्य हासिल कर लें।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 350 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद, नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के 30 पद, यांत्रिक (मैकेनिकल) के 25 पद, यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) के 20 पद, यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 15 पद के लिए भर्ती निकाली गई है।इस भर्ती के लिए पदानुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि इस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पद के अनुसार 10वीं, 10+2 (फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ), दसवीं के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि प्राप्त किया होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम वर्ष 22 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आवेदन करते समय वे जिस भी ईमेल आईडी का उपयोग करें वह उस आईडी को 31 अगस्त 2024 तक हर हाल में एक्टिव रखें। इस आईडी से आपको भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी।
नोट- पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



