उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड रोडवेज में जल्द होगी इन पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स…
उत्तराखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है की उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक और परिचालक के पदों पर जल्द भर्ती होगी। ये भर्ती आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से होगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज में 162 ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती होने वाली है।बताया जा रहा है कि यह भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाई जाएगी। एजेंसी के चयन के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद 57 ड्राइवर और 105 कंडक्टर रखे जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में एजेंसी से और डिमांड की जाएगी।अब तक जिस एजेंसी को यह जिम्मा दिया गया था, उसका अनुबंध समाप्त हो गया है। इसलिए रोडवेज ने नई एजेंसी के साथ अनुबंध के लिए निविदा निकाली है।
गौरतलब है कि रोडवेज में सीधी भर्ती पर 2016 से रोक है। हर साल कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन रोक के कारण उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी ड्राइवर- कंडक्टरों की कमी से हो रही है। इसका सीधा असर बसों के संचालन पर पड़ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



