उत्तराखंड
Weather Update: देहरादून, टिहरी सहित इन 7 जिलों में अगले 24 घंटे भारी, बारिश का रेड अलर्ट जारी…
उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बनकर बरस रही है। वहीं अभी लोगों को बारिश से निजात मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 23 और 24 अगस्त को प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का फिर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून में लगातार पांच घंटे तक हुई मूसलधार वर्षा ने एक बार फिर ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। कई जगह जलभराव ने आमजन के लिए परेशानी खड़ी कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसके अतिरिक्त हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर च पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा होने का अनुमान है। जिसे देखते हुए इन पांच जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र के दो से तीन दौर तक हो सकते हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



