उत्तराखंड
जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगोत्री हाईवे बस हादसे को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास एक बस हादसे की खबर प्राप्त होने पर जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की।
जिला प्रशासन के अनुसार एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिस वाहन मे लगभग 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं जिसमें से 19 घायल यात्रियों को निकाला गया है। जिन्हें उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक पहुंच गए हैं। घटना स्तर पर खोज और बचाव कार्य जारी है।
जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही घायलों को उनकी आवश्यकता अनुरूप मदद की जाए। अतिरिक्त एंबुलेंस को मौके पर भेजा जाए जिससे घायलों को सही समय पर इलाज मिल सके।
जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने घटना की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी दी है जिस पर मुख्यमंत्री ने घायलों को तुरंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलिकॉप्टर को तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन के अनुसार सात यात्रियों की मृत्यु इस दुर्घटना में होना बताई गई है सभी यात्री गुजरात के बताए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




