उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी…
उत्तराखंड में बारिश का कहर जहां जारी है। वहीं प्रदेश में बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बताया जा राह है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ जिलों में 21 और 22 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं 20 अगस्त तक बारिश कम होने की आशंका है। जबकि 25 अगस्त तक मौसम बारिश का बना रह सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 20 अगस्त को उत्तराखंड के कुछ जिलों में जैसे देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई हैं, जबकि 21 अगस्त को कई जिलों में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में 21 अगस्त को भारी से भारी बारिश हो सकती है। वही हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली और टिहरी जिलों को भी अलर्ट पर रखा है।
बताया जा रहा है कि 21 से 25 के बीच पर्वतीय जिलों के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 25 अगस्त के बाद बारिश की एक्टिविटी कम होने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। क्योंकि जगह-जगह भूसख्लन और उफनाई नदियां हादसों को दावत दे रही है। लगातार हो रही बारिश से बद्रीनाथ हाईवे खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर 20 भूस्खलन और 11 भूधसांव जोन सक्रिय हो गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



