उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में इन अधिकारियों को शासन ने दी सौगात, किए बंपर प्रमोशन, देखें लिस्ट…
उत्तराखंड में शासन ने अधिकारियों को सौगात दी है। बताया जा रहा है कि शासन की तरफ से 12 पीपीएस अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं। जिसका आदेश जारी किया गया है। इसमें से तीन अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदोन्नत हुए हैं, तो वहीं बाकी अधिकारियों का ग्रेड पे बढ़ाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी सौगात मिली है। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं उसमें 3 पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी संगीता, चंदन सिंह बिष्ट और भूपेंद्र सिंह को पुलिस उपाध्यक्ष के से पुलिस उपाधीक्षक ज्येष्ठ के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं रेनू लोहनी, उत्तम सिंह नेगी और स्वप्न किशोर सिंह का ग्रेड बढ़ाया गया है। यह तीनों ही अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 2 से श्रेणी वन के लिए पदोन्नति किए गए हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के प्रमोशन किए गए है उनमे पंकज गैरोला, मनोज कुमार ठाकुर और वीर सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा हरीश वर्मा, सुरजीत सिंह पवार और शाहजहां जावेद खान का भी ग्रेड पे बढ़ा है। इन तीनों ही पुलिस अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 1 से अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



