देहरादून
Uttarakhand News: देहरादून में डेंगू से पुलिस कांस्टेबल की मौत, आप भी बरते सावधानी…
उत्तराखंड में डेंगू तेजी से ही पैर पसार रहा है। वहीं देहरादून में एक पीड़ित सिपाही की डेंगू से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह नेहरू कालोनी थाने में तैनात थे। डेंगू के कारण उनकी प्लेटलेट्स काफी गिर गई थीं। 12 अगस्त की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस विभाग ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं प्रशासन ने लोगों से डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जगमोहन पंवार वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। वह मूलरूप से ब्रह्मखाल, उत्तरकाशी के रहने वाले थे। वर्तमान में वह दीपनगर, देहरादून में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। नेहरू कालोनी थाने में तैनात कांस्टेबल जगमोहन पंवार की कुछ दिन पूर्व तबीयत खराब हुई थी, लेकिन ठीक होने के बाद वह ड्यूटी पर आने लगे थे।
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले बुखार के चलते वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। जहां टेस्ट करवाने पर डेंगू की पुष्टि हुई। उनकी तबीयत दिन प्रति दिन बिगड़ती गई, जिसके कारण उन्हें अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां टेस्ट करवाने के बाद पता चला कि उनके काफी अंग खराब हो चुके थे। शनिवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि दीपनगर स्थित आवास पर पुलिस के उच्चाधिकारियों व आमजनों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। उनका हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सिपाही के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज कुंभ मेल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
एम्स में ‘ईट राइट फॉर अ बेटर लाइफ’थीम पर आहार, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर विशेष कार्यक्रम
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने प्रदान की 146.19 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
सिर्फ “दुनिया की फैक्ट्री” नहीं, बल्कि “दुनिया की ग्रीन फैक्ट्री” बन रहा है चीन
