उत्तराखंड
उत्तराखंड:14 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान, बढ़ाई गई पुरस्कार राशि
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार 2022-23 प्रदान किए। इस वर्ष 14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 51-51 हजार रुपए की धनराशि उनके खाते में डिजिटल हस्तांतरित की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि ₹31 हजार से बढ़ाकर ₹51 हजार की है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की धनराशि ₹21 हजार से बढ़ाकर ₹51 हजार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित कर वे स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वीरांगना तीलू रौतेली को अपूर्व शौर्य, संकल्प, साहस की धनी और उत्तराखण्ड की “झांसी की रानी” कहकर याद किया जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय ₹7500 रुपए से बढ़ाकर ₹9300 किया गया है तो मिनी आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय ₹4500 से बढ़ाकर ₹6250 और सहायिकाओं का मानदेय ₹3550 से ₹5250 किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं।
लखपति दीदी, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, शौचालयों का निर्माण, महिला स्वयं सहायता समूह के लिए विशेष कोष का गठन जैसे अनेक कार्य किये गये हैं। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विधायक श्री खजान दास, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्री हरि चन्द्र सेमवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सेफ्टी ऑडिट सर्टीफिकेट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने वैली ब्रिज से शुरू कराई वाहनों की आवाजाही
बड़ी राहतः पूरी मसूरी रोड व नवनिर्मित कोठालगेट वैली ब्रिज के सेफ्टी ऑडिट के बाद देहरादून-मसूरी रोड पर यातायात हुआ सुचारू
चमोली में बादल फटने से 33 मकानों पर असर, 14 लोग लापता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने चमोली नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों पर जानकारी ली
