उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। प्रशासन ने पुलिस विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया गया है। उत्तराखंड में सीनियर आईपीएस अफसरों के कामकाज में फेरबदल कर दिया गया है। जिसका आदेश जारी किए गए हैं। आइए जानते है किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शासन ने राज्य के चार बड़े पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। यह सभी बदलाव एडीजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है, उनमें अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, अमित कुमार सिन्हा, वी मुरुगेशन और एपी अंशुमान शामिल हैं।
देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
- अभिनव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है।
- एपी अंशुमान को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है।
- अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देख रहे वी मुरुगेशन को निदेशक विजिलेंस एवं पुलिस दूरसंचार की जिम्मेदारी दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




