उत्तराखंड
चमोली दुर्घटना में शहीद होमगार्डस के 03 जवानों को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि
चमोली दुर्घटना में शहीद होमगार्डस के 03 जवानों को माननीय मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि, घायलों का हाल चाल जानकर हर संभव मदद का आश्वासन
दिया। कल चमोली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए होमगार्डस के जवान मुकुंदी राम, सोबत लाल व गोपाल को आज माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेन्द्र भट्ट व पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल द्वारा पुलिस लाईन गोपेश्वर मैदान में श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी व दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शोक संतप्त मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुँकर घायलों का हाल चाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह व पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह द्वारा भी शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…

















Subscribe Our channel


