देहरादून
Dehradun News: अब मुनाफाखोरी पर लगेगा ब्रेक, रोज जारी होंगे सब्जियों के रेट, देखें आज की लिस्ट…

Dehradun News: जहां एक और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। वहीं उत्तराखंड में सब्जियों की मुनाफाखोरी करने वालों पर शासन ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। मुनाफाखोरों पर रोक लगाने के लिए अब शासन द्वारा रोज टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट रोज सोशल मीडिया पर प्रसारित की जाएगी। जिससे आम जन मंहगे दाम पर सब्जी लेने से बच सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी सोनिका ने निर्देश दिए है कि देहरादून जिला प्रशासन अब रोजाना टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करेगा। साथ ही उन्होंने मंडी निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक को नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करने और थोक व फुटकर की प्रत्येक दुकान पर सब्जियों की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, खासकर टमाटर आम लोगों के दायरे से बाहर होता जा रहा है। फुटकर में टमाटर और सब्जियों को मनमाने दामों में बेचा जा रहा है। दामों को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टमाटर के दाम तय किए हैं, लेकिन इसके बाद भी फुटकर विक्रेता मनमाने दाम वसूल रहे हैं। ऐसे में इस मुनाफाखोरी पर अब लगाम लगानी शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






