उत्तराखंड
चकराता : इस महाविद्यालय में ली गई नशामुक्ति के लिए सामूहिक शपथ…
देहरादून : श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में एंटी ड्रग्स सैल के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ली गई। शुक्रवार को प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने महाविद्यालय परिवार को सामूहिक रूप से नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई।
एंटी ड्रग्स सेल के नोडल अधिकारी डा.सुमेर चंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे रूपी बुराई को देवभूमि उत्तराखंड से दूर भगाना है। हर विद्यार्थी यह शपथ ले कि ‘मैं किसी भी प्रकार का नशा न करता था, न करता हूं और न भविष्य में करूंगा।
साथ ही अपने महाविद्यालय के मित्र, मोहल्ले के साथी, परिवार के सदस्यों एवं समाज के स्वजनों को भी इससे दूर रखूंगा ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण का सच्चा सेवक बन सकूं।’
इस अवसर पर डॉ.जितेंद्र दिवाकर, डा.सोनम भट्ट, डा.आराधना भंडारी, डा.पवन भट्ट, डा.सरन सिंह, डा.स्वाति शर्मा, रोशन बख्श, मोहम्मद शफीक, अंकुर शर्मा, विनोद जोशी सहित विद्यार्थी आयुषी रावत, अनिशा चौहान, शिवानी चौहान, आकांक्षा जोशी, श्रुति रावत, दिव्या चौहान, बनिता व निकिता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…

















Subscribe Our channel




