उत्तराखंड
Voter ID card: उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए काम की खबर, इस दिन तक करा सकते है ये काम…

Voter ID card: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ वी षणमुगम ने आज सचिवालय मीडिया सेंटर में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावली का 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम नियत करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि से सम्बन्धित सभी कानूनों व दिशा-निर्देशों के प्रशिक्षण की व्यवस्था तथा आईटी एप्लीकेशन व सिस्टम की ट्रेनिंग 01 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। पोलिंग स्टेशन का सुव्यवस्थीकरण एवं पुनः व्यवस्था, निर्वाचक नामावली तथा मतदाता पहचान पत्रों में मौजूद गलतियों में सुधार आदि कार्य 22 अगस्त से 29 सितम्बर 2023 तक किए जाएंगे।।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




