पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand News: देखते ही देखते भरभराकर ढह गया ये पुल, कई गांव से कटा संपर्क…
उत्तराखंड में हो रही बारिश जमकर तबाही मचा रही है। बारिश के चलते जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं इस बीच गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है की आज सुबह कोटद्वार भावर को जोड़ने वाला मालन पुल अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे हजारों की आबादी से संपर्क टूट गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया। बताया जा रहा है कि जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। साथ ही भाबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है।
वहीं पुल टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स मौजूद है। वहीं बारिश के बाद दुगड्डा, लैंसडौन और बैजरो की 33 सड़कों पर मलबा आने के कारण आवाजाही बाधित रही। जिससे इन मार्गों से जुड़े दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






