देहरादून
Uttarakhand News: आमजन के लिए बड़ी खबर, यहां मिल रहे है 50 रुपए किलो टमाटर, ऐसे खरीदे…

Uttarakhand News: आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। टमाटर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगाड़ गया है। दो सौ रुपए किलो तक टमाटर के भाव पहुंच गए है। ऐसे में आजमन के लिए राहत भरी खबर है। सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में आमजन के लिए राहत भरी खबर है। निरंजनपुर मंडी में आज टमाटर के पांच काउंटर लगाए गए हैं। इन काउंटर पर 50 रुपए से 70 रुपए प्रति किलो टमाटर बेचे जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में बीते दिनों में बरसात से टमाटर के दामों में फिर से उछाल देखने को मिला है। पहाड़ी जिलों में सड़क मार्ग बाधित होने की वजह से टमाटर के दाम तेजी से बढ़े हैं। सबसे ज्यादा असर चार धाम यात्रा मार्गों पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि टमाटर की कीमतें अभी 120 रुपये से लेकर 160 रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में टमाटर की आवक और मूल्यों की समीक्षा करते हुए निरंजनपुर मंडी, ऋषिकेश सहित कई मंडियों में चार काउंटर पर टमाटर के दाम 50 से 70 रुपये प्रति किलो तय किए गए है। ये सस्ते काउंटर तब तक लगे रहेंगे, जब तक टमाटर के दाम कंट्रोल में नही आते।
बताया जा रहा है कि लोग काउंटर पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक टमाटर खरीद सकते हैं और टमाटर के दाम उसकी गुणवत्ता पर तय किए गए हैं। इन काउंटर में अधिक से अधिक दो किलो टमाटर बेचे जा रहे है और काउंटर में आने वाले ग्राहकों के नाम और मोबाइल नंबर भी लिखे जा रहे हैं। जिससे सस्ते टमाटर लेकर फुटकर दुकानदार कालाबाजारी न कर सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





