सीएम धामी की कैबिनेट में बड़े फैसलों पर लगी मुहर - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

सीएम धामी की कैबिनेट में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

उत्तराखंड

सीएम धामी की कैबिनेट में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट बैठक में 33 प्रस्तावों में मोहर लगी है। उत्तराखंड भूमि पर अतिक्रमण निषेध अध्यादेश 2023 को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड में अब सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने पर सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।

शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट मीटिंग में सरकारी भूमि अतिक्रमण के खिलाफ अध्यादेश लाया गया है। अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जाई जमीन के बाजार मूल्य के बराबर जुर्माना भी वसूला जाएगा। यही नहीं, अतिक्रमण करने के लिए उकसाने वाले को भी सजा का प्रावधान किया गया है । अतिक्रमणकारियों पर अधिकतम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान भी है।

जानिए कैबिनेट के अन्य फैसले-

पर्यटन विभाग के पटेलनगर मुख्यालय में अब बिजनेस होटल बनेगा PPP मोड़ में होगा
जॉर्ज एवरेस्ट में एयरो स्पोर्ट्स गतिविधि क़ो मंजूरी PPP मोड़ में होगा
परिवहन विभाग नियमावली में संशोधन किया जाएगा।
विद्यालयी शिक्षा विभाग में मृतक संवर्ग के पदों को भरने की अनुमति और 2034 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।
नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के ढाँचा क़ो मंजूरी 245 पद हुए स्वीकृत
अंत्योदय क़ो निशुक्ल 3 सिलेंडर देने और रिफिल करने के फैसले क़ो एक साल बढ़ाया गया
ग्राम पंचायत अधिकारियो के उधम सिंह नगर में बढ़ाये गए पद
वित्त विभाग का मामला बचत विभाग के कर्मियों क़ो कलेक्ट्रेट में समायोजित किया जाएगा
वित्त विभाग में one time सटेलमेंट स्कीम क़ो मंजूरी GST का मामला
वित्त विभाग में केश मैनेजमेंट सेल बनाया गया 11 पदों क़ो मंजूरी-
माल एवं सेवा कर अपिलीय अधिकर पीठ गठित करने की स्वीकृति मिली मंजूरी
अभी वर्तमान में भूमि खरीदने के नियम हैं अफोर्डबल हाउसिंग और खेल गतिविधियों क़ो लाने के लिए अब नई नियमावली की मंजूरी अब ये खरीद सकेंगे जमीन
आढ़त बाजार के चौड़ीकरण क़ो मंजूरी ब्रामनवाला में आढ़तियों को दी जाएगी जमीन, MDDA को निशुल्क में मिलेगी जमीन
अब 50 बेड तक के अस्पतालों क़ो क्लिनिकल एस्टेब्लिमेंट में शुल्क में छूट दी गई रजिस्ट्रेशन कराना होगा
मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम क़ो मंजूरी अब मानक हुए तय, नशा मुक्ति केंद्र पर कसी जाएगी नकेल
क़ृषि एवं क़ृषि कल्याण विभाग सीएम प्राकृतिक कृषि योजना क़ो मंजूरी
दिसंबर में होने वाले लोकल इन्वेस्टर सम्मिट मैं मेगा इवेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनॉग्रेशन करेंगे,
काशीपुर रुद्रपुर और हरिद्वार में रोड शो।
चंडीगढ़ दिल्ली मुंबई में भी रोड शो किए जाएंगे
विभिन्न विभागों के यूजर चार्जेस को किया गया, रेगुलराइज हर साल 5% की वृद्धि होगी
ITDA में 49 पदों को बढ़ाने के लिए कैबिनेट की मंजूरी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर कमिटी कमेटी के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी दी,
कृषि और उद्यान विभाग के लिए एक महानिदेशक की नियुक्ति के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने दी मंजूरी,
कारखाना अधिनियम 1948 में किया गया संशोधन, महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर किया गया संशोधन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
7 Shares
Share via
Copy link