हिमाचल में बारिश ने बरपाया कहर, ऊना में बही स्कॉर्पियो, मचा हाहाकार - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

हिमाचल में बारिश ने बरपाया कहर, ऊना में बही स्कॉर्पियो, मचा हाहाकार

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बारिश ने बरपाया कहर, ऊना में बही स्कॉर्पियो, मचा हाहाकार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार का दिन कहर लेकर आया। दिनभर हो रही लगातार बारिश की वजह से जहां जिला ऊना में कई गदेरे और नाले उफान पर थे, वहीं घरों व दुकानों में भी बारिश का पानी घुसने से नुकसान हुआ है। हरोली में सड़कों के बीचो-बीच आए पानी के उफान में एक स्कॉर्पियों गाड़ी बह गई। गाड़ी को बहता देख स्थानीय लोगों ने रस्सों की मदद से रेस्कयू कर चालक को सुरिक्षत बाहर निकाला।

इसके अलावा उपमंडल हरोली के खड्ड गांव में दर्जनों घरों में पानी घुस गया, जिसके चलते एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और घरों में घुसे पानी को निकालने में दमकल विभाग को निर्देश दिए।

स्थानीय लोगन ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि उक्त स्थान पर पुल का निर्माण किया जाए, ताकि ऐसा हादसा पेश न आए। हरोली गांव के प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि आज सुबह से हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। वहीं कई घरों, दुकानों व खेतों में बरसाती पानी घुस जाने से खासा नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि काफी समय बाद इतनी बारिश देखी है, जिसमें एक गाड़ी बह गई। उन्होंने कहा कि हरोली खड्ड में आए पानी के चलते कुछ घरों का नुकसान हुआ है।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in हिमाचल प्रदेश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link