उत्तराखंड
गजब: यहां नाले पर भी कर दिया अतिक्रमण, बना दी गई पार्किंग, नगर पालिका ने लिया एक्शन…

नैनीताल : डीएम वंदना सिंह निर्देशों के क्रम में नगर पालिका भवाली में नाले में अतिक्रमण की शिकायत पर राहुल शाह ने तत्काल राजस्व विभाग एवं नगर पालिका भवाली की टीम भेज अतिक्रमण को तोड़ते हुए हटाने की कार्यवाही की गई। भवाली निवासी द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल को नाले पर अतिक्रमण करने एवम नाले के अवरुद्ध करने की शिकायत की थी।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए, जिलाधिकारी नैनीताल ने एसडीएम नैनीताल को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे। एस डीएम नैनीताल ने तत्काल नायब तहसीलदार,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व उनके स्टॉफ, राजस्व उप निरीक्षक भवाली व राजस्व अनुसेवक ने संयुक्त रूप से भवाली स्थित नाले का निरीक्षण किया।
इस दौरान मौके पर पाया गया कि मो० अकील पुत्र मो० अमीन ने भवाली रेहड संपर्क मार्ग पर लीला जोशी के मकान के नजदीक गधेरे में पार्किंग बनाने के साथ भवन सुरक्षा दीवार लगाकर गधेरे को संकरा कर नाले को अवरुद्ध किया जा रहा है । जिसपर नगर पालिका के अधिकारियों/राजस्व विभाग कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर आरसीसी दीवार तोड़कर नाले को खाली कराया गया।
अध्यासी को सख्त हिदायत दी गई की नाले में बहने वाले पानी को किसी प्रकार से बाधित न करें। उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगपालिका भवाली को हिदायत दी गई है सभी नालों और नालियों में स्वयं जाकर मौके का निरीक्षण कर निगरानी रखी जाए। किसी प्रकार की गतिविधि पाये जाने पर अतिक्रमणकर्ताओं के विपरीत कार्यवाही अमल में लायी जाएगी । उक्त कार्यवाही में नायब तहसीलदार नैनीताल नंदन नेगी, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार एवम अन्य उपस्थित रहे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




