Weather Update Uttarakhand: अगले 5 दिनों तक होगी बारिश, इन छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Weather Update Uttarakhand: अगले 5 दिनों तक होगी बारिश, इन छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड

Weather Update Uttarakhand: अगले 5 दिनों तक होगी बारिश, इन छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

देहरादून : भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक लगातार भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने मंगलवार सहित अगले पांच दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यात्रियों और आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों कहीं हल्की कहीं मध्यम और कहीं भारी बारिश का अनुमान है। मंगलवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश और बिजली गिरने के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है, वहीं कई स्थानों पर बिजली गिरने का अनुमान भी है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पांच जून को भी पिथौरागढ़, चम्पावत और बागेश्वर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि उत्तराखंड में मानसून की बारिश पर्वतीय जिलों में आफत साथ लेकर आई है।

पहाड़ो में लगातार हो रही बारिश के बाद भूस्खलन और बोल्डर गिरने की वजह से कई जिलों में सड़कें बंद हो गई हैं। बारिश की वजह से प्रदेश भर में 187 से अधिक सड़कें बंद हुई हैं। इन्हें खोलने में पीडब्ल्यूडी जुटा हुआ है। 75 से अधिक सड़को को खोल दिया गया है। मौसम विभाग ने नालों और नदियों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और खतरे में होने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार-

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और 04 और 05 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 05 और 06 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link