उत्तराखंड में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, विधायकों और मंत्रियों में बड़ी हलचल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंड में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, विधायकों और मंत्रियों में बड़ी हलचल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, विधायकों और मंत्रियों में बड़ी हलचल…

उत्तराखंड में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी है।  सीएम धामी के अचानक नई दिल्ली के जाने से अब भाजपा विधायकों ने भी लॉबिंग करनी शुरू कर दी है। बीते कई सप्ताह से चल रही कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं और समान नागरिक संहिता को लेकर जारी काउंटडाउन के बीच सीएम पुष्कर धामी शनिवार को अचानक दिल्ली रवाना हुए हैं उन्होंने दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की है। वहीं चर्चा है कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दो मंत्रियों को लोकसभा की तैयारियों के लिए उतारा जा सकता है वहीं उत्तराखंड कैबिनेट में खाली चल रहे पदों को भरने के लिए कुछ विधायकों की लॉटरी लग सकती है।

बता दें कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रिमंडल 12 सदस्यों का है। मुख्यमंत्री के रूप में जब पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली थी तो उनके साथ आठ विधायकों ने 23 मार्च 2022 को देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ली थी। इन आठ मंत्रियों में सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, सौरव बहुगुणा, चंदन रामदास और रेखा आर्य ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी।

उत्तराखंड कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद कुल चार पद खाली हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट से दो मंत्रियों की छुट्टी भी की जा सकती है,  इसके बाद तो कुल खाली पदों की संख्या 06 हो जाएगी। अब चर्चा है कि हाईकमान ने सहमति जताई तो आगामी सप्ताह ही कैबिनेट विस्तार हो जाएगा।  कुल मिलाकर बातें अभी खुलकर सामने तो नहीं आई हैं लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर समीकरण ऐसे बन रहे हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार अभी नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर असर पड़ सकता है, इसलिए पार्टी इसपर विचार कर सकती है। इसके अलावा  पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्वों दिए जाने पर भी चर्चा हो सकती है।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link