उत्तराखंड
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की। उनके देहरादून स्थित आवास पर विशिष्ठजन से संपर्क कार्यक्रम के तहत हुई इस मुलाकात में महेंद्र भट्ट ने उन्हें केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार के कामों से जुड़ी साहित्य सामग्री भेंट की।
उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सामर्थ्य और विश्व कीर्ति को लेकर देश आज किस तरह अब तक के स्वर्णिम काल में पहुंच गया है। अब भाजपा संगठन और सरकारों का लक्ष्य है भारत को विकासशील देशों की सूची से विकसित देशों की श्रेणी में शीघ्र पहुंचाना। इस अवसर पर उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में किए जा रहे इस प्रयास में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने के लिए नरेंद्र सिंह नेगी से अपील की। प्रसिद्ध लोकगायक नेगी ने भी लोक कला व संस्कृति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




