टिहरी टाइटंस फाइनल में पहुंची... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

टिहरी टाइटंस फाइनल में पहुंची…

उत्तराखंड

टिहरी टाइटंस फाइनल में पहुंची…

देहरादून : उत्तराखंड प्रीमियर लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टिहरी टाइटंस ने देहरादून दबंग को 22 रन से हरा दिया है, इसके साथ ही टिहरी टाइटंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच गई है। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन बाजी टिहरी टाइटंस ने जीत ली।

देहरादून दबंग ने आज टॉस जीतकर टिहरी टाइटंस को पहले बेटिंग के लिए आमंत्रित किया। टिहरी टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पियूष जोशी ने सबसे अधिक 80 रन अपनी टीम के लिए बनाए। अखिल रावत ने 52 रनों की पारी खेली वहीं, अपने लगातार दो छक्कों से टिहरी टाइटंस को  सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले खिलाड़ी प्रशांत भाटी ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने एक ओवर में लगातार चार छक्के भी लगाए। वो 11 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। देहरादून दबंग की ओर से गिरीश रतूड़ी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

जवाब में देहरादून दबंग की टीम 18.4 ओवर में 166 रन बनाकर आल आउट हो गई। देहरादून दबंग की टीम से सबसे अधिक 74 रन प्रभाकर नैनवाल ने बनाए। इसके अलावा भानुप्रताप ने 29 रन और सत्यम अरोड़ा ने 27 रनों की पारी खेली। टिहरी टाइटंस की तरफ से शिवा सोनी और सुमित जुयाल ने तीन-तीन विकेट लिए, प्रशांत भाटी को दो विकेट मिले। उधमसिंह नगर टाइगर्स और पिथौरागढ़ चैंप्स के बीच दूसरा सेमीफाइनल थोड़ी देर में शुरू होगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link