उत्तराखंड
Bank Holiday: जल्द निपटा लें बैंक के जरूरी काम, अगले माह 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट…
अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जुलाई महीने में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको कुछ काम है तो बैंक की छुट्टी की ये लिस्ट देखकर ही जाएं। हालांकि लोगों के लिए वर्किंग डे की तरह नॉन वर्किंग डे पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपल्ध रहेंगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि सभी राज्यों के सभी बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे। 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। लिस्ट के हिसाब से अलग अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में यहां हम जुलाई में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट बता रहे हैं..
जुलाई में इस दिन रहेंगे बैंक बंद
4 जुलाई, 2023: रविवार
5 जुलाई, 2023: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती (जम्मू, श्रीनगर)
6 जुलाई, 2023: एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)
8 जुलाई, 2023: दूसरा शनिवार
9 जुलाई, 2023: रविवार
11 जुलाई, 2023: केर पूजा (त्रिपुरा)
13 जुलाई, 2023: भानु जयंती (सिक्किम)
16 जुलाई 2023: रविवार
17 जुलाई, 2023: यू तिरोट सिंग डे (मेघालय)
22 जुलाई 2023: चौथा शनिवार
23 जुलाई 2023: रविवार
29 जुलाई, 2023: मुहर्रम (लगभग सभी राज्यों में)
30 जुलाई, 2023: रविवार
31 जुलाई, 2023: शहीदी दिवस (हरियाणा और पंजाब)

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घोलतीर हासदा: श्रीनगर डैम से एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात, पांच अभी भी लापता
उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा
मनसा देवी रोपवे सेवा 2 से 5 जुलाई तक और चंडी देवी रोपवे 7 से 10 जुलाई तक बंद रहेगी
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से गतिमान
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी
