उत्तराखंड
फिर यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी कर रहे 06 नेपालियों को पुलिस ने दबोचा, पिट्ठू बैगों में ले जा रहे थे बोतलें
रुद्रपयाग जनपद की थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा भीरी, काकड़ागाड़, कुण्ड व चोपता, क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर चेकिंग की जा रही है। यात्रा काल के शुरुआती 02 महीने में पुलिस ने जनपद स्तर से शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही की गयी है। अब तक पुलिस के स्तर से कुल 32 मुकदमों में 47 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1029 बोतल शराब की बरादगी की गयी है, जिसका अनुमानित मूल्य 6,68,850 रूपये है।
बता दें कि गुरूवार को चेकिंग के दौरान 06 नेपाली मूल के व्यक्तियों के कब्जे से अलग-अलग मात्राओं में 52 पव्वे एवं 52 अद्धे सोलमेट व्हिस्की, 28 बोतल एवं 26 अद्धे मैक्डॉवल नम्बर 1 व्हिस्की (कुल मात्रा बोतल के अनुसार 78 बोतल) अवैध शराब की बरामदगी हुई। इनके द्वारा यह शराब अपने-अपने पिट्ठू बैगों में ले जायी जा रही थी, इनके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। पुलिस ने बताया कि ये सभी प्रचलित यात्रा काल में सोनप्रयाग गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत, घोड़ा खच्चर संचालन व मजदूरी का काम करते हैं।
गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण-
1 करन पुत्र बिल बहादुर निवासी ग्राम सुरखेत,जिला रापोति, नेपाल
2 गोपाल बहादुर पुत्र धन बहादुर निवासी ग्राम सुरखेत,जिला रापोति, नेपाल
3 टेक बहादुर पुत्र देवचन्द्र निवासी ग्राम दांग,जिला कैलागि, नेपाल
4 विक्रम मल्ला पुत्र केसर सिंह निवासी ग्राम सिरी,जिला मुगू, नेपाल
5 प्रेम मल्ला पुत्र सूर्य बहादुर निवासी ग्राम सिरी,जिला मुगू, नेपाल
6 बैराभ मल्ला पुत्र सुत्त बहादुर निवासी ग्राम सिरी,जिला मुगू, नेपाल।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


