उत्तराखंड
Uttarakhand News: इन कॉलेजों में एडमिशन के लिए 24 जून तक ऐसे करें आवेदन, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेने की सोच रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए 24 जून तक पंजीकरण हो सकेंगे। इसके अलावा पोर्टल पर त्रुटि सुधार भी कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत समर्थ ई-गवर्नेंस प्रवेश पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं आसानी से कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। अगर कोई छात्र-छात्राएं इसके बारे में जानकारी नहीं रखते है तो वह सीएससी केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में एक प्रदेश, एक प्रवेश, एक परीक्षाफल एवं एक दीक्षांत के उद्देश्य से तीन राज्य विश्वविद्यालयों, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में एकीकृत प्रवेश पोर्टल समर्थ ई-गवर्नेंस को माध्यम बनाया गया है। इसके माध्यम से 10 कॉलेज में एक साथ आवेदन किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि पंजीकरण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पोर्टल पर प्रवेश के लिए किसी भी समस्या के निराकरण के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। मोबाइल से भी आसानी से आवेदन किया जा सकता है। वहीं यदि किसी राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी महाविद्यालय की ओर से समर्थ पोर्टल के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्रवेश दिया जाता है तो वह प्रवेश अमान्य होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




