देहरादून
Uttarakhand News: पूर्व भाजपाध्यक्ष समेत एक दर्जन लोगों को नोटिस जारी, जानें कारण…
उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। चाय बागान की सीलिंग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में बड़ा एक्शन ले लिया है। बताया जा रहा है कि जिला अपर कलक्टर की कोर्ट ने इस मामले में पूर्व भाजपाध्यक्ष व मौजूदा विधायक विशन सिंह चुफाल समेत एक दर्जन लोगों को नोटिस जारी किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गांव रायपुर स्थित चाय बागान की सीलिंग की जमीन भूमि खाता संख्या 142, नंबर 4305 रकबा 0.8830 हेक्टेयर की खरीद अवैध तरीके से की गयी है। बताया जा रहा है कि 2010 के आसपास भाजपा ने रिंग रोड पर यह जमीन खरीदी थी। बाद में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन भी किया गया था।
इस सीलिंग की जमीन को खरीदने में भाजपा नेता अनिल गोयल की भूमिका भी सुर्खियों में रही थी। उस समय चुफाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। कार्यालय के लिए करोड़ों में खरीदी गई विवादित भूमि की रजिस्ट्री चुफाल के नाम ही की गयी थी। अब इस मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है।
बताया जा रहा है कि अपर जिलाधिकारी की अदालत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विशन सिंह चुफाल को नोटिस जारी किया है। अदालत ने इसके अलावा विनोद कुमार, इला खंडूड़ी, सरोज बिष्ट, मोनिका चौधरी, संजय गुलेरिया, आभा, राजा डोबरा, शांति नेगी, सविता, रमेश भट्ट को भी नोटिस भेजे गये हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
एम्स, ऋषिकेश में आयोजित चिकित्सा क्षेत्र में सिमुलेशन पर आधारित सम्मेलन सम्पन्न…
मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने रखी अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं…
उत्तराखण्ड में स्थापित होगा फायर सर्विस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र…
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित; हाईस्कूल में कमल और इंटर में अनुष्का टॉपर
पर्यटकों को हाईटेक, सुगम सुविधा और सुरक्षा, जाम से छूटकारा दिलाने को कसी कमर…
