देहरादून
Uttarakhand News: भीषण सड़क हादसे में SI की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर देहरादून- हरिद्वार नेशनल हाईवे से आ रही है। यहां दर्दनाक हादसे में एक पुलिस जवान की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गए है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जवान की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा देहरादून- हरिद्वार नेशनल हाईवे पर छिद्दरवाला के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि पौड़ी गढ़वाल में तैनात सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी केहडा बुलेट पर सवार होकर अपने दोस्त अमित के साथ जा रहें थे। इसी दौरान उनकी बुलेट हादसे की शिकार हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। जहां उपचार के दौराम पुष्पेंद्र की मौत हो गई है। जबकि घायल अमित पुत्र विजेंद्र निवासी ढाढेकी अकबरपुर, मंगलौर, हरिद्वार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






