उत्तराखंड
IMA POP 2023: देश को कल मिलेंगे 332 युवा अफसर, परेड में होगा बड़ा बदलाव, जानें खास बात…
IMA POP 2023: देहरादून स्थित आईएमए से इस साल 10 जून को पासिंग आउट परेड होने वाली है। देश के भावी सैन्य अफसर सरहद की निगहबानी को पूरी तरह से तैयार हैं। मुख्य परेड से पहले भावी सैन्य अफसरों ने आईएमए के गीत की धुन पर शानदार परेड का प्रदर्शन किया है। वहीं इस साल परेड में सदियों पुरानी परंपरा खत्म होने वाली है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के जारी आदेश में पासिंग आउट परेड में घोड़ा बग्घी को शामिल करने की प्रथा को खत्म करने का आदेश दिया गया है।
सैन्य अफसरों का देश के लिए जोश और जज्बा
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड दस जून को होगी। इसमें 374 कैडेट पास आउट होंगे। इनमें सात मित्र देशों के 42 कैडेट भी शामिल रहेंगे। इसके साथ ही शनिवार को भारतीय सेना को 332 युवा अफसरों की टोली मिल जाएगी। सेना प्रमुख मनोज पांडे परेड की सलामी लेंगे। परेड को देखने सेना के तमाम अधिकारी, देश-विदेश के गणमान्य लोग व कैडेट्स के परिजन दून पहुंचेंगे। जिसके लिए रिहर्सल शुरू हो गई है। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्य परेड से पहले बृहस्पतिवार को अकादमी में कमांडेंट परेड का आयोजन किया गया। इसमें भावी सैन्य अफसरों का देश के लिए जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था।
घोड़ा बग्घी की जगह होगा अतिथि सरकारी गाड़ी का उपयोग
इस बार परेड में खास बात ये है कि सलामी में दौरान घोड़ा बग्घी रस्म को खत्म किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ब्रिटिश काल के समय से ही सलामी के लिए आने वाले मेहमान (मुख्य अतिथि) को बग्घी में लाए जाने की प्रथा चल रही है। पीओपी में शामिल जीसी घोड़ा बग्घी में सवार मेहमान को सलामी देते हैं। लेकिन अब बदलते जमाने और आधुनिकता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने अपना फैसला बदल दिया है। अब घोड़ा बग्घी की जगह अतिथि सरकारी गाड़ी का उपयोग करेंगे। वहीं इस दौरान कई जेंटलमैन कैडेट्स को काबिलियत का इनाम भी दिया गया।
जानें किसे मिला कौन- सा अवार्ड
ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स मेडल बेस्ट इन सर्विस सब्जेक्ट का अवॉर्ड दपिंदर दीप सिंह गिल, राजपूत रेजिमेंट सिल्वर मेडल बेस्ट इन एकेडमिक्स का अवॉर्ड अनुज सिंह कुशवाह, जाट रेजिमेंट सिल्वर मेडल बेस्ट इन ओक्यू-अभिमन्यु सिंह का अवॉर्ड मोटिवेशन ट्राॅफी-नितेश रावत, बांग्लादेश ट्राॅफी सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट का अवॉर्ड किंगा लहेंडूप भूटान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर का अवॉर्ड कोहिमा कंपनी और कमांडेंट बैनर का अवॉर्ड करिअप्पा बटालियन को मिला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



