उत्तराखंड
टिहरी: नगुण भवान मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत, चार घायल
टिहरी गढ़वाल : गुरूवार को नगुण भवान मोटर मार्ग पर बिलंदी पुल के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी थत्यूड़ में भर्ती कराया गया है तीन गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना थत्यूड़ के अंतर्गत अलमास भवान नगुण मोटर के बिलंदी पुल के समीप वाहन संख्या सीएच 01 सीएच 5211 लगभग 40 मी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग की मदद व थाना थत्यूड़ पुलिस मौके पर पहुंचकर 108 के माध्यम से घायलों का रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार घायल अनीता देवी पत्नी बुद्धि राम वर्ष 50 ग्राम कांडीसौड थाना धाम टिहरी गढ़वाल कि रास्ते में मौत हो गई जबकि चालक रोशन जगुडी पुत्र कला चंद 38 वर्ष ग्राम जगडगांव चिन्यालीसौड़, सुमन थपलियाल पुत्र रामप्रसाद उम्र 35 वर्ष ग्राम पोखरी चिन्यालीसौड़, शुभम पुत्र प्रकाश चंद उम्र 25 वर्ष ग्राम मयाली रुद्रप्रयाग और शिक्षा पुत्री वाणी भूषण अवस्थी 18 वर्ष ग्राम पुजार गांव उत्तरकाशी घायल हो गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



