उत्तराखंड
Uttarakhand News: इन रूटों पर चलने वाली Volvo Bus का किराया 300 रुपए तक घटा, देखें नए रेट…

उत्तराखंड में अब बस का सफर सस्ता हो गया है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम प्रबंधन ने कई रूटों पर वाल्वो बसों का किराया घटा दिया है। करीब 300 रुपए तक किराया कम किया गया है। जिससे अब यात्रियो के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। आइए जानते है किस रूट पर कितना किराया घटाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दून-चंडीगढ़ और दून-हल्द्वानी के बीच संचालित वाल्वो बसों का किराया कम किया गया है। बताया जा रहा है कि अन्य राज्यों की वाल्वो बसों की अपेक्षा उत्तराखंड की बसों का किराया अधिक था, जिस कारण इन बसों को यात्री कम मिल रहे थे। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लंबे समय से किराया कम करने की मांग की जा रही थी । जिसे अब मान लिया गया है। दोनों रूटों पर किराए में काफी कटौती की गई है।
जानें नए रेट
बताया जा रहा है कि दून-चंडीगढ़ के बीच वाल्वो बस का किराया पहले 694 रुपये था, जिसे 142 रुपये घटाकर अब 552 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह दून-हल्द्वानी के बीच वाल्वो बस का किराया पहले 1439 रुपये था, जिसे 305 रुपये घटाकर 1134 रुपये कर दिया गया है। हरिद्वार का किराया भी 1103 रुपये से कम कर 883 रुपये कर दिया गया है । वहीं जनशताब्दी एसी चेयरकार बस का 565 रुपए ,दून एक्सप्रेस फर्स्ट एसी बस का 1405 रुपए , दून एक्सप्रेस सेकेंड एसी बस का 845 रुपए और दून एक्सप्रेस थर्ड एसी 600 रुपये किराया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




