बेहोशी की हालत में पड़े वृद्ध तीर्थयात्री की रुद्रप्रयाग पुलिस ने की मदद - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

बेहोशी की हालत में पड़े वृद्ध तीर्थयात्री की रुद्रप्रयाग पुलिस ने की मदद

उत्तराखंड

बेहोशी की हालत में पड़े वृद्ध तीर्थयात्री की रुद्रप्रयाग पुलिस ने की मदद

रुद्रप्रयाग : शनिवार को थाना गुप्तकाशी में सूचना मिली कि एक वृद्ध व्यक्ति जो जमलोक गुप्तकाशी के पास बेहोशी हालत में पड़े हैं, इस सूचना पर उप निरीक्षक राखी बिष्ट पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची तो पाया कि वह व्यक्ति बेहोशी की हालत में था। पुलिस टीम ने मानवता का परिचय देते हुए शीघ्र मौके से उपचार हेतु राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय गुप्तकाशी पहुंचाकर वृद्ध व्यक्ति का उपचार कराया गया।

होश में आने पर वृद्ध व्यक्ति ने अपना नाम पुरुषोत्तम पुत्र टेकचंद निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना एक नंबर डिवीजन गली चौक पठान कोट पंजाब बताया, जो कि श्री केदारनाथ से यात्रा करने के उपरान्त वापस जा रहे थे, रास्ता भटकने के कारण उक्त वृद्ध व्यक्ति जमलोक गुप्तकाशी की तरफ चला गया। सीनियर सिटीजन को अस्पताल से थाने में लाया गया एवं रात्रि विश्राम करवाया गया उनकी इच्छा अनुसार खाने की व्यवस्था एवं सोने की व्यवस्था कराई गयी।

इनके परिवारजनों के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया। रविवार चार जून को पुलिस ने उन्हें उनके भतीजे अमित के सुपुर्द कर दिया। परिवार जनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के इस मानवतापूर्ण कार्य की सराहना कर आभार प्रकट किया गया।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link