BREAKING: उत्तराखंड के इन तीन मंदिरों में ड्रेस कोड लागू, मंदिर प्रबंधन ने की ये अपील... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BREAKING: उत्तराखंड के इन तीन मंदिरों में ड्रेस कोड लागू, मंदिर प्रबंधन ने की ये अपील…

उत्तराखंड

BREAKING: उत्तराखंड के इन तीन मंदिरों में ड्रेस कोड लागू, मंदिर प्रबंधन ने की ये अपील…

उत्तराखंड देवभूमि के नाम से मशहूर है। सनातन धर्म में भगवान शंकर (शिव) कैलाशपति यानि कैलाश में रहने वाले माने गए हैं। ऐसे में लोग देश -दुनिया से इन मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन करने आते है। ऐसे  प्रदेश के तीन बड़े मंदिरों में महिलाओं और युवतियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पहला मंदिर हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर, पौड़ी जिले में स्थित नीलकंठ महादेव का मंदिर, देहरादून में स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में महिलाएं और युवतियां छोटे कपड़े पहन कर नहीं आ सकती हैं। ये तीनों मंदिर महानिर्वाणी अखाड़े के आधीन आते हैं। इन मंदिरों में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है।

बताया जा रहा है कि महानिर्वाणी अखाड़े की तरफ से महिलाओं और युवतियों के अपील की गई है कि अगर वो मंदिर पूजा पाठ के लिए आ रही हैं, तो भारतीय सभ्यता के अनुसार कपड़े पहन कर आएं. तभी उन्हें मंदिर में प्रवेश मिलेगा। गौरतलब है कि इन मंदिरों में कम कपड़े पहन कर आने वाली लड़कियों को पहले भी कई बार रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन अब विधिवत रूप से घोषणा की गई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link