देहरादून
Uttarakhand News: इस समिट का शुभारंभ करने आ सकते है PM मोदी, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…
Uttarakhand News: देहरादून में शासन ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इस समिट का शुभारंभ पीएम मोदी कर सकते है। इसी के सबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों संग बैठक की है। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को को समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि नवम्बर/दिसम्बर 2023 में प्रस्तावित इस समिट के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है।
उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए अच्छे वातावरण के साथ ही बेहतर मानव संसाधन भी है। राज्य में अधिक से अधिक निवेशक आयें, इसके लिए मजबूत नई औद्योगिक नीति बनाई गई है। राज्य में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का विस्तार औद्योगिक जगत के लोगों को आकर्षित कर रहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पाण्डे, एमडी सिडकुल रोहित मीणा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






