हरिद्वार
BREAKING: उत्तराखंड में यहां दो मासूम बच्चों सहित पिता की मौत, जा रहे थे स्कूल तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा…

हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां टांडा भागमल गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा दिया। हादसे में पिता और उनके दोनों बच्चों की मौत हो गई। वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा टांडा भागमल गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि पिता अपने दोनों बच्चों को स्कूटी पर लेकर स्कूल जा रहे थे। इस दौरान सामने आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को भी मृत घोषित कर दिया
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान कृष्णपाल के रूप में हुई है। जो पेशे से शिक्षक है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने खनन के वाहन पर कार्रवाई करने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





