उत्तराखंड
शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, इस शिक्षक नेता को नोटिस जारी, जानें वजह…
उत्तराखंड में इन दिनों जहां शिक्षकों और उनके नेताओं द्वारा मीडिया और सोशल मीडिया में सरकार की नीतियों की आलोचना और मीडिया को बयान दिए जा रहे है। तो वहीं इस मामले में आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ऐसे ही एक मामले में शिक्षक नेता को नोटिस जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के एडी डॉ. आरडी शर्मा की ओर से सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले राजकीय शिक्षक संघ की एससीईआरटी शाखा के अध्यक्ष डॉ. अंकित जोशी को नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि डॉ.जोशी अटल उत्कृष्ट स्कूलों के बोर्ड रिजल्ट को लेकर काफी मुखर थे। इसके साथ ही वह मीडिया और सोशल मीडिया में बयानबाजी पर रोक के विभागीय आदेश के खिलाफ भी लगातार सक्रिय हैं।
बताया जा रहा है कि सरकारी नीतियों के खिलाफ मीडिया व सोशल मीडिया में बयान जारी करना आचरण नियमावली का उल्लंघन माना जा रहा है। इसी उल्लंघन के चलते डॉ.जोशी को नोटिस देकर बुधवार तक स्पष्टीकरण मांगा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



