उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में इन अधिकारियों के रोके गए वेतन को लेकर ये आदेश, देखें…
उत्तराखंड में आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सम्बद्ध चिकित्साधिकारियों से जुड़ा आदेश जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि निदेशक डॉ अरुण त्रिपाठी ने चिकित्साधिकारियों के वेतन से जुड़ा नया आदेश जारी किया है। जिसके तहत सम्बद्ध चिकित्साधिकारियों को वेतन निकालने की अनुमती दे दी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते दिसंबर माह में अटैचमेंट खत्म होने बाद मूल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने वाले चिकित्सकों के वेतन निकालने के आदेश किये गए हैं। जबकि अटैचमेंट खत्म होने बाद मूल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले चिकित्साधिकारियों के वेतन के मुद्दे पर शासन से अनुमति मांगी गई है। बताया जा रहा है कि जिन कार्मिको/ चिकित्साधिकारियों के द्वारा अपनी मूल तैनाती स्थान पर ग्रहण कर लिया गया है, का अवरूद्ध अवधि का वेतन नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।
जारी आदेश में लिखा है कि डा० सुबेकशील कुलश्रेष्ठ, चिकित्साधिकारी, रा०आ०चि०, बगवान, टिहरी गढ़वाल, डा० राजेश कुमार अदाना, चिकित्साधिकारी, रा०आ०चि०, जसपुरखाल, पौडी गढवाल, डा० सतीश कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी, रा०आ०चि०, कुणजखाल, पौड़ी गढ़वाल, डा० विवेक वर्मा, चिकित्साधिकारी, रा०आ०चि०, पोखरी चलणस्यू, पौड़ी गढ़वाल के द्वारा यथासमय योगदान / कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। ऐसे में इनके वेतन को लेकर शासन से अनुमति मांगी गई है।
BREAKING: उत्तराखंड में इन अधिकारियों के रोके गए वेतन को लेकर ये आदेश जारी, देखें… pic.twitter.com/7wxqU1A0Zo
— uttarakhand news (@SKhanbrain) May 11, 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



