उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 11 मई तक ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए विभाग ने लोगों से सुरक्षा बरतने की अपील की है। तो वहीं केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है। वही 9 से 11 मई तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
बता दें कि बीते रविवार की सुबह राजधानी देहरादून में धूलभरी आंधी चली। वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। यहां दिन के समय बादल छाए हुए थे और कभी धूप निकली हुई थी। इसके साथ ही रविवार को देहरादून का तापमान 32.8 दर्ज किया गया, वहीं पंतनगर का 35.1, मुक्तेश्वर का 23.9, टिहरी का 19.9 और मसूरी में 20 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




