उत्तराखंड
Uttarakhand News: धामी सरकार की अच्छी पहल, लावारिस गायों को मिलेगा घर साथ ही होगी ये व्यवस्था…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब लावारिस घूम रही गायों के लिए शासन ने बड़े फैसले लिए है। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में राज्य स्तर पर निराश्रित गौवंश के रहने के लिए गौशालाओं की उचित व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक ली। जिसमें अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए है। आइए जानते है कि गायों को क्या मिलेगी सुविधा।
मिली जानकारी के अनुसार बैठक में मुख्य सचिव ने शहरों में निराश्रित गौवंश के लिए गौशालाओं के निर्माण किए जाने हेतु जिलाधिकारियों को भूमि चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि गौशालाओं का संचालन एनजीओ के माध्यम से कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि अब प्रदेश में गौशालाओं के लिए भूमि लीज पर दिए जाने का अधिकार जिलाधिकारियों को दिया जाएगा।
वहीं बताया जा रहा है कि अब सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में जानवरों को उठाने के लिए हाइड्रोलिक वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। जिससे जानवरों को लिफ्ट करने में घायल होने से बचाया जा सकेगा। इतना ही नहीं पुरानी गौशालाओं के विस्तारीकरण व नई गौशालाओं के निर्माण हेतु जिलाधिकारी निर्णय ले सकेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



