उत्तराखंड
Uttarakhand PCS-J की Answer key जारी, इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति, पढ़ें डिटेल्स…

युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(ukpsc) ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्री परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.net.in/ से इसे डाउनलोड करके अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश प्री परीक्षा 30 अप्रैल को हुई थी। इस भर्ती परीक्षा की चारों सेट की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी की गई है। बताया जा रहा है कि अभ्यार्थि अपनी आपत्तियां 05 मई से 11 मई के बीच दर्ज करा सकते है। इसके बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी और प्री परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे और भू-वैज्ञानिक भर्ती परीक्षा की आंसर की पर आपत्ति जताने के लिए भी शुल्क तय किया है। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये देने होंगे। अगर उनका दावा सही निकला तो पैसा वापस मिल जाएगा। अगर दावा सही न निकला तो पैसा वापस नहीं मिलेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




