देहरादून
Uttarakhand News: इस कैबिनेट मंत्री पर बीच सड़क पर हमले की कोशिश, मारपीट पर दिया ये बड़ा बयान…

ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर दिनदहाड़े बीच सड़क पर हमले की घटना सामने आई है। जिसपर युवक की पिटाई भी की गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले पर मंत्री का बयान भी सामने आया है।
जाम और सड़क की समस्या पर बवाल या फिर
मिली जानकारी के अनुसार मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल भरत मंदिर कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में डॉक्टर भारद्वाज हॉस्पिटल के पास जाम लगा था। इस दौरान जाम के दौरान बीच सड़क पर मंत्री को एक व्यक्ति ने उनको रोका और जाम और सड़क की समस्या कही गई। आरोप है कि इस दौरान व्यक्ति ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। और पत्थर से भी हमला किया। इस दौरान मंत्री के गाड़ी का शीशा खुला हुआ था। उसके बावजूद भी आरोपी लगातार उनको गाली देता रहा।
मेरे ही क्षेत्र में मुझ पर आक्रमण- अग्रवाल
तब मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन तभी आरोपी ने मंत्री का कुर्ता फाड़ दिया। मंत्री ने कहा कि इस दौरान उनके कुर्ते में रखा सारा पैसा और सामान गायब हो गया। व्यक्ति सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़ गया और उनकी भी वर्दी फाड़ डाली। मामले पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बयान दिया है कि सुरेंद्र ने खुलेआम उनसे और सुरक्षाकर्मी से गुंडागर्दी की। उन्होंने कहा कि आज सीधा मुझ पर आक्रमण हुआ है, वो भी मेरे ही क्षेत्र में।
सोशल मीडिया पर छाया घटना का वीडियो
वहीं जहां इस पूरे मामले को एक तरफ मंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी देने लगे हैं। बता दें कि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी की टीम व्यक्ति की पिटाई करती नजर आ रही है। व्यक्ति की पहचान शिवाजी नगर निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी के रूप में हुई है। पुलिस ने सुरेंद्र नेगी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं मंत्री ने पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने रखा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





