उत्तराखंड
JOBS Update: टीएचडीसी में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, चार मई तक ऐसे करें आवेदन, जानें डिटेल्स…

अगर आप टीएचडीसी में नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए काम की खबर है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू चुकी है।बताया जा रहा है कि इन पदों पर आवेदन के लिए चार मई, 2023 अंतिम तिथि निर्धारित है। आइए जानते है भर्ती के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसारटिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) में प्रशिक्षु अभियंता यानी इंजीनियर ट्रेनी (ET)- सिविल के 36 पद, इलेक्ट्रिकल में भी 36 पद और मैकेनिकल के 18 पदों पर भर्ती होनी है। जो उम्मीदवार इन रिक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास भारत में उपयुक्त वैधानिक प्राधिकरण द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक अनुशासन में बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजीनियरिंग)/ बीई होना चाहिए, जिसमें 65 फीसदी से अधिक अंक नहीं होने चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE)- 2022 स्कोर के जरिए किया जाएगा। GATE 2022 का सामान्यीकृत स्कोर शॉर्ट लिस्टिंग का आधार बनेगा। चयन प्रक्रिया में GATE 2022 और व्यक्तिगत साक्षात्कार के संबंधित पेपर में प्राप्त अंक शामिल हैं।आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600/- रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक / विभागीय उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट thdc.co.in देख सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




