देश
कैबिनेट ने दी 1570 करोड़ रुपए की मंजूरी, जल्द खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज…
मोदी कैबिनेट ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट ने आज नर्सिंग कॉलेज को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिसी 2023 को अनुमति दे दी है। जिसके बाद अब कैबिनेट ने 157 नई सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला किया है। जिसके लिए 1570 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश में 157 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। जहां मेडिकल कॉलेज हैं वहां 10 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है। जिसके लिए 1570 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, साथ ही 24 महीने में नर्सिंग कॉलेज को मंजूरी दी जाएगी। जिस राज्य में जितने मेडिकल कॉलेज होंगे उतने ही नर्सिंग कॉलेज भी दिए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि देश में 1 लाख 6 हजार एमबीबीएस की सीटें हैं और बीएससी नर्सिंग की 1 लाख 18 हजार सीटें हैं। इस बीच बीएससी नर्सिंग की मांग बढ़ी है, इसलिए नर्सिंग कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। देश और दुनिया में बीएससी नर्सिंग करने वालों की डिमांड हैं और उन्हें तुरंत नौकरी मिल जाती है। इस फैसले से देश और दुनिया की जरूरत पूरी हो सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel





