उत्तराखंड
Weather Update: अप्रैल के अंत तक बिगड़ा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, यहां बारिश और बर्फबारी के आसार…
मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 24, 25, 26 एवं 28 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली तथा कुमायूं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोके दार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना सोमवार के दिन व्यक्त की है।
वही 25 अप्रैल को भी पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 26 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 28 अप्रैल तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम के बदले मिजाज के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिस कारण कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना से जान माल की हानि हो सकती है।
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि, कच्चे असुरक्षित मकानों में नुकसान हो सकता है तथा खुले में वाहन आदि ना खड़ा करें मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने एवं गर्जन के दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहने आकाशीय बिजली के दौरान जानवरों को बाहर ना बाधने तथा लोगों को सलाह दी है।
झोकेदार हवाओं के समय सुरक्षित स्थानों मकानों में शरण ले पेड़ों के नीचे न खड़े हो तथा आवागमन के दौरान सावधानी बरतें इस बीच पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी का दौर लगातार रहेगा जारी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


