उत्तराखंड
Chardham Yatra 2023: आज से होगा चारधाम यात्रा का आगाज, श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मिलेंगे टोकन…
Chardham Yatra: आज शनिवार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय के अवसर पर गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। इसी के साथ ही आज से चारधाम यात्रा का भी आगाज हो जायेगा।
दर्शन के लिए दिए जायेंगे टोकन
इस बार चारधाम यात्रा के लिए शासन-प्रशासन ने चाकचौबंद व्यवस्थाएं करने का दावा किया है। इसके तहत इस बार धामों में दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालुओं को टोकन दिए जायेंगे। दरअसल, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को धाम में पहुंचने पर दर्शन के लिए टोकन मिलेंगे। जिसमें श्रद्धालुओं को दर्शन करने का समय दिया जाएगा। इससे यात्रियों को लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। पहली बार पर्यटन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा व भीड़ नियंत्रण के लिए चारों धामों में कतार प्रबंधन व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।
चार स्थानों पर होगा सत्यापन
चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन चार स्थानों पर किया जाएगा। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य है। कोई भी श्रद्धालु बिना दर्शन के वापस न लौटे, इसके लिए पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन पंजीकरण की अतिरिक्त व्यवस्था की है। ऋषिकेश में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पंजीकरण के चार काउंटर बढ़ाए गए हैं। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन सोनप्रयाग में किया जाएगा। जबकि बदरीनाथ के लिए पांडुकेश्वर, यमुनोत्री के लिए बड़कोट, गंगोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन हिना में होगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर
- पर्यटन विभाग का चारधाम कंट्रोल रूम-0135-2559898, 255627
- चारधाम टोल फ्री नंबर- 0135-1364, 0135-3520100
- आपदा प्रबंधन कंट्रोल सेंटर-0135-276066, टोल फ्री नंबर-1070
- पुलिस कंट्रोल रूम-100, 112
- स्वास्थ्य व एंबुलेंस सेवा-104, 108

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


