उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश में जल्द बनाया जाएगा तबादला एक्ट, जानें प्रावधान और कहां होगा लागू…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही तबादला एक्ट बनाया जाएगा। यह एक्ट हिमाचल प्रदेश के तर्ज पर बनाया जाएगा। जिसे स्वास्थ्य विभाग पर लागू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस एक्ट के तहत जो डॉक्टर 5 साल से मैदानी जिलों के अस्पताल में तैनात है उन्हें पहाड़ों के अस्पतालों में भेजा जाएगा, वही जो डॉक्टर्स पहाड़ी क्षेत्रों के अस्पतालों में कार्यरत हैं उन्हें मैदानी अस्पतालों में तैनात किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तबादलों का खेल खत्म करने में जुटी धामी सरकार नए सिरे से डॉक्टरों के लिए तबादला एक्ट बनाएगी। हिमाचल प्रदेश में लागू तबादला एक्ट के तहत हर तीन साल में तबादले का प्रावधान है। इसी की तर्ज पर उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में तबादला एक्ट बनाने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने अफसरों को इसके लिए ड्राफ्ट बनाने के निर्देश दिए है। जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपनी इच्छा से पहाड़ों में रहकर काम करना चाहेगा उन्हें रहने दिया जाएगा। इस एक्ट को कैबिनेट से मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


